विज्ञान वरदान या अभिशाप हिंदी निबंध Science Blessing or Curse Essay in Hindi

विज्ञान वरदान या अभिशाप हिंदी निबंध Science Blessing or Curse Essay in Hindi: आज का युग विज्ञान के आविष्कारो और चमत्कारों का युग है। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में विज्ञान ने एक प्रकार की क्रांति कर दी है।

विज्ञान वरदान या अभिशाप हिंदी निबंध Science Blessing or Curse Essay in Hindi

विज्ञान वरदान या अभिशाप हिंदी निबंध Science Blessing or Curse Essay in Hindi

बिजली का जादू

बिजली की खोज विज्ञान की एक बहुत बड़ी सिद्धि है। बिजली आज हमारा भोजन पकाती है, कमरा बुहारती है, पंखा चलाती है, प्रकाश देती है। अनेक कल कारखाने उसीकी शक्ति से चलते हैं। सचमुच, बिजली का आविष्कार आज के युग में कल्पवृक्ष सिद्ध हुआ है।

यातायात और समाचार संबंधी सुविधाएँ

विज्ञान के यातायात-संबंधी आविष्कारों ने विश्व को एकदम छोटा बना दिया है । रेल, मोटर, जल-पोत और हवाई-जहाजों के जरिए आज हम सैकड़ों मील की यात्रा बात ही बात में पूरी कर सकते हैं। समाचार या संवादवहन-संबंधी वैज्ञानिक आविष्कार भी अद्भुत हैं। तार के द्वारा थोड़े समय में हम दूर-दूर तक समाचार भेज सकते हैं। टेलीफोन की करामात किससे छिपी है? बेतार के तार (वायरलेस) के द्वारा पलभर में विश्व के किसी भी कोने में समाचार भेजे जा सकते हैं।

मनोरंजन, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में

मनोरंजन के क्षेत्र में विज्ञान की देन महत्त्वपूर्ण है। ग्रामोफोन और रेडियो से काफी मनोरंजन मिलता है। सिनेमा विज्ञान की अनुपम देन है। इसका उपयोग रेडियो की भाँति मनोरंजन के साथ शिक्षा के लिए भी होता है। दूरदर्शन द्वारा देश-विदेश के दृश्यों को हम घर बैठे देख सकते हैं। वीडियो द्वारा तो हम जब चाहे तब मनपसंद फिल्म या अन्य कार्यक्रम देख सकते हैं। चिकित्सा के क्षेत्र में वैज्ञानिक चमत्कारों ने आमूल परिवर्तन कर दिया है । आज अंधे को आँख मिल सकती है, जरूरत पड़ने पर कृत्रिम अंग भी बैठाए जा सकते हैं । एक्स-रे द्वारा शरीर के भीतरी भागों की छान-बीन और इलाज संभव हो गया है। विज्ञान द्वारा अनेक असाध्य रोग भी साध्य हो गए हैं नए-नए प्रकार के हल, टेक्ट्रर, काटने-छाँटने के यंत्र आदि विज्ञान के कृषि-विषयक आविष्कार हैं। विज्ञान के अन्य चमत्कारों में मुद्रणयंत्र मुख्य है। ज्ञान के प्रचार और प्रसार में इससे बहुत सहायता मिली है। सचमुच, विज्ञान मनुष्य के लिए एक वरदान सिद्ध हुआ है।

युद्धसंबंधी आविष्कार

विज्ञान के युद्ध-विषयक विविध अस्त्र-शस्त्रों के आविष्कारों ने विज्ञान को अभिशाप बना दिया है। इनके कारण हमारी सभ्यता और संस्कृति खतरे में पड़ गई है। परमाणु-बम और हाइड्रोजन बम भी विज्ञान की ही देन हैं। मनुष्यमात्र को नामशेष कर देनेवाली विषैली गैस भी विज्ञान के द्वारा खोजी गई है। विज्ञान के ये चमत्कार मनुष्यजाति के लिए हानिकारक हैं।

विज्ञान का उज्ज्वल भविष्य

सचमुच, विज्ञान के चमत्कार अद्भुत हैं । विज्ञान मानव-जाति के लिए वरदान सिद्ध हो सकता है, केवल शर्त इतनी है कि उसका उपयोग मानव-हित के लिए ही किया जाए।

इस ब्लॉग पर आपको निबंध, भाषण, अनमोल विचार, कहानी पढ़ने के लिए मिलेगी |अगर आपको भी कोई जानकारी लिखनी है तो आप हमारे ब्लॉग पर लिख सकते हो |